उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के हत्यारे की गिरफ्तारी तत्काल सुनिश्चित की जाए: योगी

punjabkesari.in Saturday, Mar 14, 2020 - 11:04 AM (IST)

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ ने जनपद उन्नाव में दुष्कर्म पीड़िता बालिका की हत्या की घटना को अत्यनत गम्भीरता से लिया है। उन्होंने आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि कानून की कड़ी से कड़ी सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत करते करते हुए विवेचा की जाए।

मुख्यमंत्री ने मृतका के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त कि राज्य सरकार उनकी पूरी मदद करेगी। उन्होंने वरिष्ट पुलिस अधिकारीयों को जनपद उन्नाव के इस प्रकार के प्रकरणों के विवेचना कार्य की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं।

Ajay kumar