''भाजपा पैसों को छोड़कर किसी की सगी नहीं है...'' अखिलेश यादव ने कसा तंज

punjabkesari.in Friday, Jan 16, 2026 - 03:16 PM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तंज कसते हुए कहा कि ‘‘सत्तारूढ़ पार्टी पैसों को छोड़कर किसी की सगी नहीं है।'' 

'ये जुल्म और अत्याचार जनता अब और नहीं सहेगी'
सपा प्रमुख यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' के अपने आधिकारिक हैंडल से किये गए एक पोस्ट में कहा ‘‘भाजपा अपने संगी-साथियों को फायदा पहुंचाने के चक्कर में काशी की दाल मंडी में हर घर-दुकानदार को दल रही है। ये जुल्म और अत्याचार जनता अब और नहीं सहेगी।'' 

'भाजपा जाए तो हर इंसान चैन पाए!'
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा पैसों को छोड़कर किसी की सगी नहीं है। सत्ता भी भाजपाइयों को सिर्फ पैसे कमाने के लिए ही चाहिए।'' यादव ने कहा, ‘‘भाजपा विश्वासघात का दूसरा नाम बन गयी है। भाजपा जाए तो हर इंसान चैन पाए!'' सपा प्रमुख ने इस पोस्ट के साथ दो मिनट 19 सेकंड का एक वीडियो क्लिप भी साझा की, जिसमें लखीमपुर खीरी जिले के मूल निवासी और (राम मंदिर आंदोलन) कारसेवा के दौरान कथित तौर पर 22 दिनों तक जेल में बंद रहे संजीव जायसवाल नामक व्यक्ति को सरकार पर तंज कसते हुए सुना जा सकता है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static