मजूदरों से भरी नाव गंगा में पलटी: गोताखोरों ने 14 को सुरक्षित बचाया, 4 मजदूर गंभीर रूप से घायल

punjabkesari.in Tuesday, Jan 19, 2021 - 01:39 PM (IST)

मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश में विंध्याचल के राम गया घाट से नाव में बैठकर गंगा पार कर रहे मजदूरों की नौका के पलटने से नाव में सवार लोग नदी में डूब गए है। फिलहाल मामले की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस एवं गोताखोरों की सहायता से सभी को को सुरक्षित निकाल लिया है। हालांकि चार मजदूरों को गंभीर चोटें आई हैं।

विंध्याचल के निरीक्षक शेषधर पांडे ने बताया कि नाव पर 18 लोग सवार थे, जिसमें से 14 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। जबकि चार मजदूरों को गंभीर हालत में विंध्याचल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि ये सभी मजदूर थे और गंगा पार करके मटर की फली तोडऩे के लिए भदोही जनपद जा रहे थे। इसी दौरान नाव अचानक नदी में डूब गई और यह हादसा हो गया।  बता दें कि घटना की जानकारी सीएम योगी को हुई तो उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पीड़ित को हर संभव मदद की जाए। फिलहाल इस घटना में किसी की मौत नहीं हुई है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ramkesh

Recommended News

Related News

static