हथिनी कुंड बैराज में फेंकी गई आंध्र प्रदेश की युवती का शव बरामद, आरोपी प्रेमी और उसका साथी गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Aug 05, 2021 - 04:40 PM (IST)

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के हथिनी कुंड बैराज से मछुआरों ने 24 वर्षीय युवती शेख तस्नीम फातिमा का शव आज बरामद कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. एस चनप्पा ने बताया आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा जिला निवासी नजीर की बेटी तस्नीम को सहारनपुर के दो युवक 28 जुलाई को घुमाने के बहाने हथिनी कुंड बैराज पर ले गये थे और वहां उसे धक्का देकर मार दिया था। इस मामले में आंध्र प्रदेश पुलिस ने सहारनपुर पुलिस की मदद से आरोपी युवक वासीद और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया था।       

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी वासीद कुछ दिन पूर्व इस युवती को विजयवाड़ा से बहला फुसलाकर सहारनपुर अपने साथ ले आया था। युवती वासीद पर निकाह करने का दबाव बना रही थी। वासीद इसके लिए तैयार नहीं था। युवती के द्वारा निकाह करने के दबाव के चलते उसने उसे मिर्जापुर इलाके में हरियाणा सीमा पर यमुना नहर में डूबोकर मार दिया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद उनकी निशादेही पर पुलिस युवती का शव तलाश रही थी। शव पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया गया है।

Content Writer

Umakant yadav