प्लास्टिक की बोरी में मिली सिर कटी महिला की लाश, मचा हड़कंप

punjabkesari.in Wednesday, Jun 19, 2019 - 11:37 AM (IST)

बहराइचः उत्तर प्रदेश के बहराइच में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक प्लास्टिक की बोरी में सिर कटी महिला की लाश मिली। शव मिलते ही लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गई है। शव का सिर ना होने से शव की पहचान नहीं हो पा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मामला भारत-नेपाल रुपईडीहा बार्डर थाना क्षेत्र के बाबागंज कस्बे का है। यहां लोगों एक संदिग्ध प्लास्टिक की बोरी मिली। जब इस बोरी को खोला गया तो सब लोग दंग रह गए। बोरी में सिर कटी महिला की लाश मिली। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशंका जताई जा रही है कि युवकी के साथ पहले रेप किया गया है, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई है।

बीते तीन दिनों में दो अज्ञात लोगों के शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। क्षेत्रीय लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ये क्षेत्र की इस तरीके की पहली घटना है। इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल है। गुजारिश है कि पुलिस इस घटना का जल्द खुलासा करे।

पुलिस ने बताया कि घटना बेहत निंदनीय है। पुलिस ने आम जनता से शव की शिनाख्त करने में मदद करने की गुजारिश की है। इसमें टीम लगा दी गई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।






 

Tamanna Bhardwaj