PWD गेस्ट हाउस में रखा गया कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर, अमित शाह ने दी श्रद्धाजंलि

punjabkesari.in Monday, Aug 23, 2021 - 11:46 AM (IST)

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का अतरौली के PWD गेस्ट हाउस में अंतिम दर्शन के पार्थिव शरीर रखा गया है। गृह मंत्री अमित शाह ने अतरौली पहुंचकर कल्याण सिंह को श्रद्धाजंलि दी है। इसके बाद सीएम योगी सहित तमाम नेताओं ने कल्याण सिंह को श्रद्धाजंलि दी है। 

अमित शाह ने कहा कि कल्याण सिंह का निधन बीजेपी के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उनके जाने के साथ ही बीजेपी ने अपना एक दिग्गज और हमेशा संघर्षरत रहने वाला नेता खो दिया है। देशभर और खासकर यूपी के पिछड़ों ने अपना एक चिंतक गंवाया है। राम जन्मभूमि आंदोलन के कल्याण सिंह बड़े नेता रहे। इस आंदोलन के लिए उन्होंने सत्ता का त्याग करने में जरा भी सोचा नहीं। राम जन्मभूमि के शिलान्यास पर मेरी कल्याण सिंह जी से बात हुई थी। वो बड़े खुश होकर कह रहे थे कि मेरे जीवन का लक्ष्य पूरा हुआ। 
 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj