सपा नेता विजेंद्र यादव के बेटे का खेत में मिला शव, पुलिस ने रातो-रात कराया पोस्टमार्टम

punjabkesari.in Thursday, Jun 06, 2019 - 11:10 AM (IST)

शाहजहांपुरः उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब सपा नेता विजेंद्र यादव के बेटे का शव खेत में पड़ा मिला। शव मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आस-पास के लोगों ने शव देखा तो उन्होंने सूचना परिजनों को दी। जिसके चलते सपा नेता विजेंद्र ने अपने बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने इस मामले सतर्कता दिखाते हुए रात में ही डॉक्टरों की पैनल के जरिए पोस्टमार्टम कराया है।

घटना थाना जलालाबाद के एलम नगर गांव की है। यहां सपा नेता विजेंद्र यादव के बेटा विपिन यादव का शव खेत में पड़ा मिला। उसके मुंह से झाग निकल रहा था और वह मिट्टी में सना हुआ था। सपा नेता विजेंद्र यादव का आरोप है कि उनके बेटे विपिन यादव की हत्या कर उसे यहां फेंका गया। उनका आरोप है कि उसे षड्यंत्र के तहत घर से बुलाया गया और उसकी हत्या कर दी। इस मामले में उन्होंने पुलिस को मौखिक रूप से बताया है।

पुलिस ने देर रात डाक्टरों के पैनल के जरिए शव का पोस्टमार्टम कराया है। वहीं कैबिनेट मिनिस्टर सुरेश कुमार खन्ना विजेंद्र यादव को सांत्वना देने पहुंचे। सुरेश कुमार खन्ना ने इस घटना को गंभीरता से लिया। उनका कहना है कि इस मामले में गहराई से छानबीन की जाएगी।

 

Tamanna Bhardwaj