सुहागरात के दिन दुल्हन ने किया ये कांड: दूल्हा देखकर रह गया हैरान, जानिए मामला

punjabkesari.in Wednesday, Jun 01, 2022 - 01:58 PM (IST)

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर रिंकू सिंह नाम के युवक की कुशीनगर जिले के पटावा थाना क्षेत्र में रहने वाली काजल से 27 मई को शादी हुई। सब कुछ ठीक से निपट गया। सुहागरात के दिन अचानक घर की बिजली चली गई। इसके बाद गर्मी की वजह से दूल्हा छत पर चला गया। थोड़ी देर बाद जब युवक अपने कमरे में आया तो दुल्हन वहां नहीं मिली। इसके बाद मामले की जानकारी उसने अन्य परिजनों को दी। आस-पास दूल्हन को परिजनों ने ढूंढा लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चल सका। परिजनों की मानें तो घर में रखे जेवर और नगद रुपए गायब हैं दुल्हन का का मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा है।  अब उन्हे इस बात शक है कि वो लुटेरी दुल्हन का शिकार हो गए है।

पीड़ित ने मामले की शिकायत स्थानीय थाने में लुटेरी दुल्हन के खिलाफ की है। वहीं अब पुलिस दुल्हन की तलाश में जुट गई है।  पटरबा थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सोलंकी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी दुल्हन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।  पीड़ित ने जो नंबर दिया है वह फिलहाल  स्विच ऑफ है। साइबर सेल टीम की मामले में मदद ली जा रही है। जल्द ही आरोपी दुल्हन को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। 

Content Writer

Ramkesh