UP में अनोखा कांड! दुल्हन ने दूल्हे को दिया तीन तलाक, निकाह के 48 घंटे के अंदर हुआ बड़ा धमाका, सभी को लगा तगड़ा झटका; बराती हुए हक्का-बक्का...

punjabkesari.in Sunday, Nov 16, 2025 - 06:02 PM (IST)

अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दुल्हन ने निकाह के 48 घंटे बाद दूल्हे को फोन पर तीन तलाक दे दिया।  बरातियों की हरकत ने दो परिवारों के बीच हुए रिश्ते को तोड़ने पर मजबूर कर दिया। 

तफ्सील से जानें पूरा मामला 
पूरा मामला रोरावर थाने की जलालपुर चौकी क्षेत्र का है। बुधवार रात को नगर कोतवाली क्षेत्र के भुजपुरा निवासी एक युवक की बरात आई थी। खुशी-खुशी शादी कार्यक्रम चल रहा था। निकाह पढ़ा जा चुका था। दूल्हा-दुल्हन भी खुश नजर आ रहे थे, तभी खाने के दौरान अचानक भगदड़ मच गई। यह देख दुल्हन के पिता वहां पहुंचे तो बराती प्लेटें और कुर्सियां एक-दूसरे पर फेंक रहे थे। मारपीट के दौरान दुल्हन के पिता भी घायल हो गए थे। यह नजारा देख दुल्हन को गहरा सदमा लगा और वह बेसुध होकर गिर गई। दोनों को आनन-फानन में देहलीगेट क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

दुल्हन ने दूल्हे को दिया तीन तलाक
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। फिर लड़का पक्ष से तीन और लड़की पक्ष से एक पर शांति भंग में कार्रवाई कर दी। जिसके बाद बरात बिना दुल्हन के लौट गई।  लड़के पक्ष की ओर से बताया गया कि झगड़े की वजह बरात में शामिल किसी लड़की के साथ छेड़छाड़ था। वहीं लड़की पक्ष का कहना था कि झगड़ा क्यों हुआ, उन्हें नहीं मालूम। दूसरे दिन जब दुल्हन को होश आया तो घटना से आहत होकर उसने रिश्ता तोड़ने का मन बना लिया। फिर शुक्रवार को अपने परिवार के बड़ों के अनुसार दुल्हन ने मुस्लिम रीति-रिवाज से फोन पर दूल्हे को तीन तलाक दे दिया। दूल्हे ने भी इसे स्वीकारते हुए तीन तलाक दिया। 

शनिवार को दोनों पक्षों के रिश्तेदारों के बीच लड़की पक्ष की ओर से हुए खर्च और दान दहेज के सामान को लौटाने पर भी समझौता हुआ। वहीं इस मामले को लेकर इंस्पेक्टर विजय सिंह का कहना है कि लड़की पक्ष से एक कॉल आई थी। इसमें बताया गया था कि मारपीट की घटना के बाद लड़के पक्ष के लोग दहेज में कार व अन्य सामान की मांग कर रहे थे। अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

static