हेलीकॉप्टर से विदा हुई दुल्हन, पिता बोले- ये पल हमेशा यादगार रहेगा

punjabkesari.in Tuesday, Feb 18, 2025 - 02:47 PM (IST)

हमीरपुर (रवींद्र सिंह ): उ​त्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में हुई अनोखी विदाई से शादी जिले भर में चर्चा का विषय बन गई। दरअसल, विदाई तो आपने बहुत सी देखी होंगी। पर धूमधाम से हुई शादी के बाद एक विदाई ऐसी भी हुई जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा। ऐसा ही वाक्या आज हमीरपुर जिले में देखने को मिला। जहां अपनी नवेली दुल्हन को विदा करने के लिए दुल्हा हेलीकॉप्टर लेकर पहुंचा।

PunjabKesari

दुल्हन मुस्करा गांव के जयेंद्र सिंह सिंह की बेटी है।लड़की का नाम हिमानी है। 17 फरवरी को गांव के ही हिन्दू रीति रिवाज से हरपालपुर के रहने वाले वेदांत पुत्र रमाकांत राजपूत के साथ शादी हुई। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में हेलीकॉप्टर देखने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। और हेलीकॉप्टर से हुई ये विदाई जिले भर में चर्चा का विषय बन गई। आप को बता दें कि मामला हमीरपुर जिले के मुस्करा गांव का है, जहां बारात मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के हरपालपुर शहर से हमीरपुर जिले के मुस्करा गांव आई थी। जहां पर दूल्हा अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से विदा कराकर ले गया।

PunjabKesari

पिता बोले हर लड़का लड़की का सपना होता है, कि वह अपनी शादी को यादगार बनाए। इसी लिए शादी में हेलीकॉप्टर का प्रयोग किया है। उन्होंने कहा कि यह एक तरीके से ज्यादा खर्चा वाला है, लेकिन उन्होंने कहा कि कुछ पल को यादगार बनाने के लिए इंसान को ऐसा करना पड़ता है। ये शादी हमेशा याद रहेगी।

 ​


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static