लालची बारातियों की मेहमान नवाजी: दुल्हन ने शादी से किया इंकार, दूल्हे को रातभर बनाया बंधक... ये रही वजह

punjabkesari.in Tuesday, Feb 15, 2022 - 07:41 PM (IST)

बागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से ऐसा मामले सामने जो है, जो उन सभी लोगों के लिए सबक है जो दहेज की लालच करते हैं। दरअसल  बिजनौली थाना क्षेत्र के एक गांव का है, जहां गाजियाबाद के लोनी से बारात आई थी। दुल्हन पक्ष ने दरवाजे पर बारातियों के लिए अच्छी व्यवस्था की थी, मगर जैसे ही खाना खाने की बारी आई तो दूल्हे के पिता दरवाजे पर दहेज का सामान नहीं दिखे जाने पर नाराज हो गए और उन्होंने भोजन करने से इनकार कर दिया। जब उनसे नाराजगी की वजह पूछी गई तो पता चला कि वह दहेज के सामान न दिखने की वजह से नाराज हैं।

जिसको लेकर दुल्हे पक्ष वालों ने दुल्हन के पिता को भरी समाज में जलील करना शुरु कर दिया। वहीं, लड़की पक्ष का कहना था कि बाइक समेत भरपूर समान दिया गया था।  मगर दूल्हे के पिता को यह दहेज कम लग रहा था। इसके बाद दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच जमकर बवाल हुआ। जब दुल्हन ने पिता को जलील होते देखा तो वह खुद सामने आई और निकाह करने से इनकार कर दिया। इसके बाद सभी बारातियों को वापस लौटा दिया गया, मगर दूल्हा और उसके पिता समेत पांच लोगों को बंधक बना लिया गया।

दुल्हन पक्ष और दूल्हा पक्ष के बीच रात भर बातचीत होती रही, लेकिन बात नहीं बनी। अंत में दूल्हा पक्ष पंचायत के दौरान शादी का सारा खर्च देने को तैयार हुआ तब जाकर दुल्हन पक्ष ने उन्हें जाने दिया। मामला क्योंकि पंचायत स्तर पर ही निपट गया, इसलिए इसमें पुलिस का एंगल नहीं आ पाया। बता दें कि इस विवाद को लेकर दोनों पक्षों ने पुलिस के पास जाना उचित नहीं समझा खुद ही सुलझा लिया।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Imran

Recommended News

Related News

static