फेरे लेने जा रही दुल्हन की गाड़ी हुई हादसे का शिकार, एक ही परिवार के 2 लोगों की मौत

punjabkesari.in Sunday, Dec 01, 2019 - 04:41 PM (IST)

शाहजहांपुर: यूपी के शाहजहांपुर में उस समय हड़कंप मच गया। जब दुल्हन सवार बोलेरो अनियत्रित होकर खाई में पलट गई। इस हादसे में दुल्हन की बहन तथा उसकी बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। उन्हें इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र लाया गया। जहां दुल्हन समेत दो लोगों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हे जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

बता दे कि यह पूरा घटना थाना बंडा के हंतापुर गांव के पास का है। जहां पूरनपुर के सुंदरपुर गांव की रहने वाली गुरप्रीत की आज शादी थी। शादी के चलते आज वह गुरुद्वारे में भावरे लेने जा रही थी। तभी रास्ते में बोलेरो अनियत्रित होकर खाई में पलट गयी।  आनन-फानन में बोलेरो में सवार घायल दुल्हन समेत पांच लोगों को निकाल कर बंडा के अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां पर डाक्टरो ने दो को मृतक घोषित कर दिया है।


 मौके पर पुलिस को सूचना दिया गया। पुलिस ने मृतक शवों को कब्ज़े में लेकर शवों को पोटमाटर्म के लिए भेज दिया है। वहीं परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का महौल व्याप्त है।

 

 

 

 

Ajay kumar