हाथों में मेंहदी सजाए दूल्हे के इंतजार में बैठी रही दुल्हन, सुबह आई खबर से परिवार में पसरा मातम

punjabkesari.in Monday, Dec 07, 2020 - 06:57 PM (IST)

कानपुर: उत्तर प्रदेश में कानपुर के रायपुरवा में शादी समारोह की तैयारी उस समय फीकी पड़ गई जब सैलून में तैयार होने गया दूल्हा अचानक लापता हो गया। दूल्हे के परिजनों ने रात भर काफी खोजबीन की लेकिन दूल्हे का कहीं कोई कुछ पता नहीं चला। सुबह पुलिस से जानकारी मिलने पर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे जहां पर दूल्हे को देख परिवार वालों के होश उड़ गए।


दूल्हे का मृत शरीर स्ट्रेचर पर पड़ा था। यह सूचना जैसे ही दूल्हे के घर पहुंची तो खुशियां का माहौल मातम में बदल गया।



बता दें कि कानपुर के रायपुरवा में रहने वाले मुरारी लाल की बारात रविवार को काकादेव जानी थी। बारात से पहले दूल्हा सजने के लिए पार्लर गया था। लेकिन वो वापस नहीं लौटा। उधर, बधू  पक्ष के लोग बारातियों के स्वागत की तैयारी कर रहे थे। लेकिन जब उनको सूचना मिली की दूल्हा ही लापता हो गया। इस खबर से बधू पक्ष की ख़ुशी काफूर हो गई।


दूल्हे के परिजनों ने रातभर उसकी खोजबीन की लेकिन सुबह  दूल्हे  की डेड बाड़ी मिली। जिसके बाद ख़ुशी वाले घर में मातम पसर गया।


मृतक के चचा सुशील शर्मा ने बताया कि दूल्हा पार्लर गया था वंहा से कहां गायब हो गया इसका किसी को पता नहीं है। रातभर सभी ने उसकी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चला। सुबह पुलिस से जानकारी मिली कि शुक्लागंज में दूल्हा मुरारी की बाड़ी पड़ी है। परिजनों का कहना है की उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, लेकिन जिसने भी इस वारदात को अंजाम दिया उसको सजा मिलनी चाहिए।


दूल्हे के पिता लखन का कहना है की मुरारी के गायब  होने की जानकारी थाने में दी थी, लेकिन उसका शव मिला। पुलिस ने मुरारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और इस बात की जांच कर रही है कि मुरारी कैसे कानपुर से शुक्लागंज पहुंचा और उसकी मौत कैसे हुई।


एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल के मुताबिक मुरारी गंगाघाट थाना क्षेत्र में बेहोशी की हालत में मिला था। उसको जिला अस्पताल भेजा गया था जंहा पर उसकी मौत हो गई। एसपी का कहना है की शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।  

 

Umakant yadav