दरिंदे ने किया गाय से दुष्कर्म; सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, कुछ घंटे बाद ही मुठभेड़ में गिरफ्तार

punjabkesari.in Tuesday, Jul 15, 2025 - 11:36 AM (IST)

सहारनपुर: यूपी के सहारनपुर से बेहद शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां पर एक दरिंदे ने गाय को ही अपनी हवस का शिकार बना लिया और गाय के साथ दुष्कर्म कर दिया। इस दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी को सख्त सजा दिलाने की मांग उठने लगी। इसके बाद पुलिस ने कुछ ही घंटों बाद मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी का हाफ एनकाउंटर कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

वीडियो हो रहा तेजी से वायरल 
बता दें कि यह पूरा मामला सहारनपुर का है। यहां के नवादा रोड इलाके के रहने वाले राम बहादुर नाम के शख्स ने एक गाय के साथ रेप किया। इस दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि राम बहादुर एक गाय के साथ रेप कर रहा है। ये वीडियो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो को देखते ही लोग भड़क गए और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। वीडियो को देखने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। 

पुलिस और आरोपी के बीच हुई मुठभेड़ 
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस ने कुछ ही देर बाद उसकी पहचान कर ली और उसकी तलाश में जुट गई। पुलिस ने दबिश देनी शुरू की और आरोपी की पहचान के लिए पुलिस चेकिंग अभियान भी चलाया। जिसके चलते दिल्ली रोड पर पुलिस को सूचना मिली एक संदिग्ध व्यक्ति वहां पर किसी घटना को अंजाम देने के लिए खड़ा है। जानकारी मिलते ही भारी पुलिस फोर्स वहां पर पहुंची। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static