छेड़छाड़ का महिला ने किया विरोध, गुस्साए दबंगों घर में घुसकर मारी गोली

punjabkesari.in Tuesday, Jul 26, 2022 - 04:40 PM (IST)

फिरोजाबादः उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां दिन दहाड़े दबंगों ने महिला के घर घुसकर 4 लोगों ने महिला को गोली मार दी।सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने गंभीर हालत में महिला को आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

बता दें कि पूरा मामला फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र के नगला भाऊ का है। जहां पर एक महिला अपने घर पर थी। तभी चार लोग उसके घर पर आए और महिला को गोली मार दी। गंभीर हाल में महिला को  जिला अस्पताल पाहुया गया जहां पर उसकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। 

एसपी सिटी मुकेश चन्द्र मिश्रा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि महिला द्वारा दिए गए बयानों के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल महिला को आगरा के लिए रेफर किया गया है, उसका उपचार चल रहा है।

Content Writer

Ramkesh