यमुना की सहायक हिंडन नदी को पुर्नजीवित करने के लिए चलेगा अभियान, फिर से होगा ''हरनंदी'' नाम

punjabkesari.in Saturday, Feb 06, 2021 - 05:46 PM (IST)

सहारनपुर:  उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से निकल कर सात जिलों से होकर गुजरने वाली यमुना की सहायक नदी हिंडन के प्रदूषित पानी को साफ करने के अभियान की शुरूआत एक मार्च से होगी। हरित पुरूष के नाम से विख्यात विजय पाल बघेल ने शनिवार को बताया कि ब्रिटिश शासन में हरनंदी का नाम बदलकर हिंडन कर दिया गया था।

उन्होंने आगे बताया कि फिर से हिंडन को हरनंदी नाम से जाना जाएगा। सहारनपुर के ऊपरी शिवालिक पर्वत माला स्थित पुरकाटांडा गांव हिंडन का उद्गम स्थल है। सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर से होते हुए हिंडन दिल्ली से कुछ दूरी पर यमुना में मिल जाती है। इसका पानी इतना प्रदूषित हो चुका है कि जलीय जीवों के जीवन के लिए भी उपयुक्त नहीं है।

 

 

Content Writer

Moulshree Tripathi