UP: भाजपा नेता की हत्या में वांछित बदमाशों के घरों की पुलिस ने की कुर्की

punjabkesari.in Friday, Mar 16, 2018 - 06:52 PM (IST)

नोएडाः नोएडा के बिसरख क्षेत्र में पिछले साल 16 नवंबर को भाजपा नेता शिव कुमार यादव की हत्या मामले में वांछित चल रहे 50- 50 हजार रुपए के इनामी बदमाश सहदेव भाटी एवं शेरू भाटी के दिल्ली एवं ग्रेटर नोएडा स्थित घरों की पुलिस ने कुर्की की। 

पुलिस अधीक्षक (एसपी) ग्रामीण सुनीति सिंह ने बताया कि सहदेव भाटी एवं शेरू भाटी की गिरफ्तारी पर 50 -50 हजार रुपए का इनाम घोषित है। पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि अदालत ने इन बदमाशों के घरों की कुर्की के आदेश दिए थे, जिसके आधार पर दिल्ली के पांडव नगर एवं ग्रेटर नोएडा के घघौला गांव स्थित इनके घरों की कुर्की की गई।     

उन्होंने बताया कि इस मामले में अब तक 5 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पिछले साल 16 नवंबर को तिगरी गांव के पास भाजपा नेता शिवकुमार यादव एवं उनके 2 गनर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में अरुण यादव सहित 5 लोग अब तक गिरफ्तार हो चुके हैं।      

Punjab Kesari