नौकर से इश्क लड़ा रही थी बेटी, पिता ने टोका तो कर दी हत्या, बोली- आपकी जिंदगी बस इतनी थी...

punjabkesari.in Sunday, Nov 06, 2022 - 06:17 PM (IST)

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में रिश्तों को तार-तार करने का ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए। जहां एक बेटी ने अपने ही पिता की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद पांच दिनों तक शव को छिपाए रखा। इसकी जानकारी पुलिस को हुई तो पिता के शव बरामद कर लिया गया है। वहीं जब इस पुरे मामले से पुलिस ने पर्दा उठाया तो सच जानकर हर कोई दंग रह गया।

मामला मवाना के बहसूमा थानाक्षेत्र का है। यहां का रहना वाले सतवंत पांच दिन से लापता था। उसका शव नलकूप के पास मिला। मौके पर खून के निशान मिले। पुलिस ने गंभीरता से मामले की जांच की तो हत्या का राज सामने आ गया। शव की शिनाख्त बहसूमा निवासी सतवंत (45) के रूप में हुई। पुलिस ने शक के आधार पर मृतक की बेटी और नौकर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कमरे की तलाशी ली गई तो वहां पर खून से सना एक बांस भी मिला। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो मृतक की बेटी और नौकर ने सच कबूल करते हुए जुर्म स्वीकार लिया। बेटी ने बताया कि उसने ही नौकर के साथ मिलकर पिता की हत्या की और शव को नलकूप पर छिपा दिया।

इस मामले में जांच में पुलिस को जानकारी हुई कि मृतक की बेटी का नौकर के साथ अफेयर चल रहा था। दोनों के इस रिश्ते का सतवंत विरोध करता था। इसलिए दोनों ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची। मौका पाते ही दोनों ने सतवंत की हत्या कर दी। एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि सौतेली बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की। दोनों को गिरफ्तार कर शव को बरामद कर लिया है।

Content Writer

Tamanna Bhardwaj