संदिग्ध परिस्थितियों में स्कूल की छत से गिरकर गर्भवती महिला की मौत, जांच में जुटी पुलिस

punjabkesari.in Saturday, Sep 02, 2017 - 09:59 AM (IST)

एटाः उत्तर प्रदेश के एटा में गर्भवती महिला के संदिग्ध परिस्थितियों में स्कूल की छत से गिरने का मामला सामने आया है। जिसके चलते गर्भवती महिला की मौके पर मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

दरअसल मामला बुलंदशहर की निवासी सुनीता देवी का है। सुनीता विद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में कार्यरत थी। वह विद्यालय परिसर में ही रहती थी। घटना की सूचना पर मृतका का पति बुलंदशहर से एटा आ रहा है।

सुनीता छत से कैसे गिरी और उस समय उसके साथ कौन था, वह किस समय गिरी, कोई भी नहीं बता पा रहा है। वहीं पुलिस इस मामले को संदिग्ध बता रही है।