प्रतापगढ़ः जर्जर प्राथमिक विद्यालय की छत गिरने से 2 मजदूरों की मौत, मचा हड़कंप
punjabkesari.in Wednesday, Feb 27, 2019 - 12:19 PM (IST)
प्रतापगढ़ः उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में प्राथमिक विद्यालय की छत गिरने से 2 मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं आस-पास के लोगों ने स्कूल की छत गिरते हुई देखी को उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत बचाव कार्य शुरु कर दो मजदूरों के शव निकाल कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं मलबे के नीचे एक मजदूर दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
घटना लालगंज के धधुआगाजन में प्राथमिक विद्यालय का है। यहां स्कूल की मरम्मत का कार्य चल रहा था। इस दौरान स्कूल की छत नीचे गिर गई। इस हादसे में 2 मजदूरों की दबने से मौत हो गई। जबकि एक मजदूर की मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि घटिया निमार्ण के चलते स्कूल की छत गिरी है। वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतकों को ले जा रही एम्बुलेंस तोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि स्कूल में बच्चे भी मौजूद थे लेकिन वे सभी कक्षा में अपना बैग रखकर प्रार्थना करने चले गए थे।