लखनऊ हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई पांच, घायलों का लोकबंधु हॉस्पिटल में चल रहा इलाज

punjabkesari.in Saturday, Sep 07, 2024 - 08:50 PM (IST)

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में एक तीन मंजिला इमारत शनिवार शाम करीब पांच बजे ढह गई  जिसमें 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि  12 लोगों घायल हो गए है। अधिकारी ने बताया कि इस इमारत का उपयोग गोदाम के तौर पर किया जा रहा था। उत्तर प्रदेश राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक, इस घटना में घायल 10 लोगों को बचा लिया गया है और उन्हें अस्पताल भेजा गया है। राहत कार्य अब भी जारी है।

PunjabKesari

पुलिस सूत्रों ने कहा कि यह तीन मंजिला इमारत थी जिसमें कुछ निर्माण कार्य चल रहा था। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह घटना शाम करीब पांच बजे घटी। भवन का उपयोग गोदाम के तौर पर किया जा रहा था। इस भवन के मलबे में अब भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है।

PunjabKesari

राहत आयुक्त जीएस नवीन कुमार ने कहा कि यह घटना सरोजनी नगर पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्रांसपोर्ट नगर में शाम करीब पांच बजे घटी। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के बचाव दल को राहत कार्य में लगाया गया है। उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मलबे में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है और बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static