UP Politics: सपा से सहयोगियों की बढ़ रही है दूरी, कैसे सफल होगा PDA ?

punjabkesari.in Monday, Jul 17, 2023 - 03:04 PM (IST)

UP Politics, (अश्वनी कुमार सिंह): लोकसभा चुनाव 2024 से पहले समाजवादी पार्टी की नई रणनीति पीडीए यानी (पिछड़े दलित और अल्पसंख्यक) की रणनीति पर काम कर रहे सपा मुखिया अखिलेश यादव अपने सहयोगियों को सहेज नहीं पा रहे हैं। वहीं चुनाव से पूर्व गठबंधन में दरार पड़नी शुरू हो गई है। ओमप्रकाश राजभर का एनडीए में जाने से पूर्वांचल का समीकरण बिगड़ता हुआ नजर आ रहा है। सपा समय रहते बेहतर रणनीति नहीं अपनाई तो आगे चुनौतियां और बढ़ेगी। विधानसभा चुनाव 2022 से पहले सुभाषपा, महान दल और रालोद के अलावा योगी 0.1 के तीन कद्दावर मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, दारा सिंह चौहान और धर्म सिंह सैनी सपा में आए थे। सुभाषपा के सिंबल पर 6 और रालोद के सिंबल पर 8 विधायक जीत कर आए हालांकि गठबंधन के तहत इन दोनों पार्टियों ने क्रमश 18 और 33 सीटों पर चुनाव लड़ा था।
PunjabKesari
केशव देव फिर दारा सिंह और अब राजभर भी विरोधी खेमे में
विधानसभा चुनाव के बाद राज्यसभा चुनाव हुए जिसमें सुभाषपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने राज्यसभा के लिए एक सीट मांगी पर सपा नेतृत्व ने उन्हें न तो कोई सीट दी और ना ही मनाने का काम किया। राज्यसभा चुनाव के बाद जून-जुलाई में विधान परिषद के चुनाव हुए ओमप्रकाश राजभर ने अपने परिवार के लिए और महान दल के केशव देव मौर्य ने खुद के लिए एक सीट मांगी सपा के पास तब विधान परिषद में अपने 4 कैंडिडेट जिताने का संख्या बल था लेकिन सपा ने राजभर के प्रस्ताव को फिर कोई अहमियत नहीं दी। केशव देव मौर्य के साथ भी यही हुआ लेकिन जैसे ही स्वामी प्रसाद मौर्य को विधान परिषद भेजने के फैसले की जानकारी मिली उन्होंने गठबंधन तोड़ने का ऐलान कर दिया। इसे सपा नेतृत्व की और अदूरदर्शिता ही कहा जाएगा कि केशव देव को मनाने के बजाय पार्टी द्वारा दिया गया गाड़ी वापस मांग लिया गया।

लोकसभा चुनाव से पहले कुछ और नेता पाला बदलने की तैयारी में
विधान परिषद चुनाव के बाद ओमप्रकाश राजभर ने सपा के साथ गठबंधन को लेकर एकदम बगावती तेवर अपना लिए और सपा से गठबंधन तोड़ कर फिर एनडीए गठबंधन में शामिल हो गए हैं। सूत्रों की मानें तो यह कहा जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले अभी कुछ और नेता पाला बदलने की तैयारी में है अब देखना है कि सपा नेतृत्व अतीत से कितना सबक लेकर आगे बढ़ता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Related News

static