योगीराज में महिला पुलिस भी नहीं है सुरक्षित, वकील के दबंग बेटे ने पहले की छेड़छाड़... फिर रॉड से फोड़ा सिर

punjabkesari.in Monday, Aug 30, 2021 - 12:04 PM (IST)

लखनऊ: भले ही योगी सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लाख दावे करती रहे लेकिन योगी जी के राज में आम जनता तो छोड़िए अब तो महिला पुलिसकर्मी भी सुरक्षित नहीं है। ताजा मामला यूपी की राजधानी लखनऊ का है। जहां एक दबंग युवक ने अलीगंज थाने में तैनात महिला सिपाही की बेरहमी से पिटाई की। जिसके चलते महिला सिपाही गंभीर रुप से घायल हो गई है। जिसे देखते हुए आनन-फानन में महिला सिपाही को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

PunjabKesari
दरअसल अलीगंज थाने में तैनात महिला सिपाही रविवार की शाम को गश्त पर निकली थी, इसी दौरान मोहल्ले में रहने वाले प्रभात सिंह नामक युवक ने महिला सिपाही पर छींटाकशी कर अभद्र टिप्पणी की। जिसके बाद महिला सिपाही ने स्कूटी रोककर युवक का विरोध किया। इस पर प्रभात महिला सिपाही के गाली-गलौज करने लगा और उसने इसी दौरान महिला सिपाही के विरोध पर लोहे के रॉड से हमला बोल दिया। हमले से महिला सिपाही का सिर फट गया और वह लहूलुहान हो गई।

PunjabKesari
महिला सिपाही पर जानलेवा हमला करने वाला दबंग युवक अधिवक्ता का पुत्र बताया जाता है। लेकिन पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस हिरासत में लिए जाने के बाद जब आरोपी से सवाल किए गए, तो वह पुलिस के सामने बहाना बनाते नजर आया। फिलहाल घायल महिला सिपाही को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है और पुलिस ने महिला सिपाही की तहरीर पर शोहदे प्रभात के खिलाफ छेड़छाड़ और जानलेवा हमले की 307 की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस ने आरोपी को जेल भेजकर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static