मेरठ में जाल तोड़कर सड़क की तरफ भागा खूंखार तेंदुआ, मची अफरा-तफरी

punjabkesari.in Friday, Mar 04, 2022 - 01:41 PM (IST)

मेरठ: यूपी के मेरठ में तेंदुए ने हड़कंप मचा दिया है। दरअसल, पल्लवपुरम फेज 2 पॉकेट में एक मकान के अंदर तेंदुए के घुसने से अफरी तफरी मच गई। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने उसे जाल बिछाकर पकड़ लिया। वहीं 10 मिनट तक जाल में फंसने के बाद तेंदुआ वहां से भाग निकला। वो कालोनी के पास एक प्‍लाट में छिप गया है। जिसके के बाद वहां रह रहे परिवारो में दहशत का माहौला है।

मामला थाना पल्लव रम क्षेत्र के क्यू पॉकेट का है। यहां वन विभाग की टीमें मौके पर जुटी हुई हैं। पिछले करीब 2 घंटे से इलाके में डर का माहौल है। मकान मालिक स्वप्निल ने बताया कि जोरदार आवाज आने पर उन्होंने खिड़की से बाहर झांक कर देखा था तो उन्हें तेंदुआ दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें बाहर आने से मना किया। तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj