कमबख्त इश्क: 2 साल के प्रेम-प्रसंग का खौफनाक अंत, पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव

punjabkesari.in Monday, Jan 04, 2021 - 01:43 PM (IST)

कानपुर: उत्तर प्रदेश में कानपुर जिले के बिल्हौर के अलौलपुर गांव में सोमवार को एक प्रेमी युगल का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस के अनुसार मरने वालों की पहचान विकास सिंह (22) और आरती (19) के रूप में हुई है। पुलिस की जांच में अभी तक वजह सामने नहीं आई है, दोनों के घर वाले भी चुप्पी साधे हैं। ग्रामीणों के बीच तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं।


पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण बृजेश श्रीवास्तव ने बताया, ‘‘पुलिस मामले में जांच कर रही है, हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।'' उन्होंने बताया कि प्राप्त जानकारी के अनुसार विकास और आरती प्रेमी-प्रेमिका थे और पिछले 2 वर्षों से एक दूसरे को जानते थे।

वहीं ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 2 वर्षों से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था और चोरी छुपे मिलते थे। उनके परिवार को इसकी जानकारी थी और स्वजन युवती की शादी के लिए लड़के की तलाश भी कर रहे थे।

Umakant yadav