विश्व गुरु बनाने का सपना पाखंड से साकार नहीं हो सकता: Swami Prasad Maurya

punjabkesari.in Tuesday, May 30, 2023 - 12:06 PM (IST)

लखनऊ: समजावादी पार्टी वरिष्ट नेता व पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य Swami Prasad Maurya ने भारत को फिर से विश्व गुरु बनाने के वादे को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीटकर कहा कि भारत को फिर से विश्व गुरु बनाने का सपना, ढोंग-ढकोसले, आडंबर व पाखंड से साकार नहीं हो सकता। यदि भारत को पुनः विश्व गुरु बनाना ही है तो विश्वधम्मगुरुनायक तथागत बुद्ध के वैज्ञानिक, मानवीय व व्यवहारिक रास्ते पर चलकर ही संभव है। हमारा भारतीय संविधान भी देशवासियों को वैज्ञानिक सोच के साथ चलने की प्रेरणा देता है।

PunjabKesari

बता दें कि नई संसद भवन के उद्दघाटन समारोह में धार्मिक गुरुओं के बुलाए जाने के लेकर भी स्वामी प्रसाद मौर्य ने सवाल उठाए थे। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा, "सेंगोल राजदंड की स्थापना पूजन में केवल दक्षिण के कट्टरपंथी ब्राह्मण गुरुओं को बुलाया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपा सरकार का यदि पंथनिरपेक्ष, संप्रभु-राष्ट्र भारत में विश्वास होता तो देश के सभी धर्म गुरुओं यथा बौद्ध धर्माचार्य (भिक्षुगण), जैन आचार्य (ऋषि), गुरु ग्रंथी साहब, मुस्लिम धर्मगुरु (मौलाना), ईसाई धर्मगुरु (पादरी) आदि सभी को आमंत्रित किया जाना चाहिए था। ऐसा न कर भाजपा अपनी दूषित मानसिकता और घृणित सोच को दर्शाया है।

उन्होंने आराेप लगाए कि भाजपा सरकार सेंगोल राजदंड की स्थापना कर राजतंत्र के रास्ते पर जा रही है अपितु दक्षिण के ब्राह्मण धर्मगुरुओं को बुलाकर ब्राह्मणवाद को भी स्थापित करने का कुत्सित प्रयास कर रही है। उनहोंने कहा कि सेंगोल राजतंत्र का प्रतीक था आज जब देश में लोकतंत्र हैं ऐसे में राजतंत्र के प्रतीक का क्या काम हैं। बीजेपी सरकार की इसके प्रति दीवानगी इस बात का प्रमाण है कि इसको लोकतंत्र में विश्वास नहीं है, ये लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी है।
 

ये भी पढ़ें:- UP MLC By-Elections: मायावती बोलीं- 'दलितों, पिछड़ों के प्रति सपा की षड्यंत्रकारी नीति थोड़ी भी नहीं बदली'

UP MLC By-Elections: उत्तर प्रदेश में सोमवार को विधान परिषद की दो सीटों के लिए हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की है। बीजेपी के दोनों उम्मीदवारों ने प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रत्याशियों को हरा दिया। अब चुनाव का रिजल्ट आने के बाद बसपा (BSP) सुप्रीमो मायावती (Mayawati) की प्रतिक्रिया आई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static