गजब! आदमखोरों से भरे ताल में घुसा नशेड़ी युवक...डरकर धूप सेक रहे मगरमच्छों ने नदी में लगाई छलांग

punjabkesari.in Saturday, Feb 25, 2023 - 06:08 PM (IST)

महराजगंज: यूपी के महराजगंज के सोहगी बरवा वन क्षेत्र में मगरमच्छों के बसेरा के रूप में मशहूर दर्जनिया ताल में नशे की हालत में एक युवक घुस गया। मौके पर दो मगरमच्छ धूप सेक रहे थे, लेकिन गनीमत यह रहा कि युवक के पहुंचते ही दोनों मगरमच्छ युवक पर हमला करने के बजाए पानी में कूद गए। जिससे एक बड़ी घटना होने से बच गई। सवाल यह है कि आखिर इस संरक्षित क्षेत्र में युवक कैसे घुसा। इसमें वन विभाग की लापरवाही साफ नजर आ रही है।

यह पूरा मामला निचलौल रेंज के दर्जनिया ताल का है। जंगल के बीच यह ऐसा ताल है,जहां वन विभाग ने मगरमच्छों को पाल रखा है। उनके लिए मिट्टी के टीले बनाए गए हैं। जिन पर वे गर्मियों में धूप सेकते हैं। पर्यटन स्थल के रूप में विकसित इस क्षेत्र में लोगों को जाने की तो छूट है। लेकिन मगरमच्छों से दूर रहने की सख्त हिदायत भी दी जाती है। इसके बाद भी नशे में धुत युवक ताल में घुस गया और मगरमच्छों के पास तक पहुंच गया।

हालांकि मगरमच्छों ने इंसान की आहट मिलते ही पानी में कूद गए। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में वन विभाग के अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं, लेकिन देखा जाए तो इसमें वन विभाग के अधिकारियों की लापरवाही साफ दिखाई दे रही है।

Content Writer

Tamanna Bhardwaj