रायबरेली: मार्निंग वाक पर निकली महिलाओं को डंपर ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत

punjabkesari.in Wednesday, Jun 22, 2022 - 07:49 PM (IST)

रायबरेली: उत्तर प्रदेश में रायबरेली के महराजगंज इलाके में बुधवार को सुबह की सैर करने गयी एक ही परिवार की दो अधेड़ महिलाओं की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई।       

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मधुबाला पांडेय (53) और विमला पांडेय (46) एक ही परिवार की थी और रोजाना की तरह सुबह सैर पर निकली थी कि पीछे से आ रहे तेज़ रफ़्तार डंपर ने दोनों को टक्कर मार दी जिससे दोनों अचेत हो गई। टक्कर मार कर चालक वाहन समेत फरार हो गया। घटना के थोड़ी देर बाद राहगीरों की नजर घायल महिलाओं पर पड़ी।       

पुलिस ने सूचना मिलने पर दोनो को नजदीकी अस्पताल तक पहुँचाया जहां चिकित्सकों ने दोनों महिलाओं को मृत घोषित कर दिया।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Related News

static