स्वास्थय सेवाओं की बदहाली का आलम, ‘बीमार एंबुलेंस’ को धक्का देकर मरीज के परिजनों ने पहुंचाया अस्पताल

punjabkesari.in Friday, May 29, 2020 - 08:01 PM (IST)

फर्रुखाबादः उत्तर प्रदेश में खतरनाक कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से अपना पांव पसारता जा रहा है। इसी संकट के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य सेवाओं को और दुरूस्त करने का निर्देश दिया है।  वहीं यूपी के फर्रुखाबाद में स्वास्थय सेवाओं की बदहाली का यह आलम है कि एंबुलेंस को भी धक्का मार कर मरीज को अस्पताल तक ले जाया जा रहा है।

बता दें कि मामला जिले के आवास विकास जिला अस्पताल लोहिया का है। जहां पर बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर सामने आई है।जहां पर मरीज ले जाते हुए एंबुलेंस ही खराब हो गई। इसके बाद मरीज के परिजनों ने एंबुलेंस में धक्का लगा कर उसे अस्पताल के इमरजेंसी गेट तक पहुंचाया। बीमार एंबुलेंस में धक्का लगाते हुए यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Author

Moulshree Tripathi