कृष्णनगरी मथुरा में दीवाली की जगमग, विधवाओं ने यमुना किनारे मनाया त्योहार

punjabkesari.in Thursday, Nov 12, 2020 - 09:11 AM (IST)

मथुरा: अपने जीवन में छाए अंधकार को दूर भगाने के लिए विधवा महिलाओं ने वृन्दावन के ऐतिहासिक केशी घाट पर यमुना नदी में दीपदान कर दीपावली मनायी। बुधवार को विभिन्न आश्रय घरों में रहने वाली कुछ दर्जन विधवाओं ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए यमुना किनारे रंगीन दीपकों से दिवाली का उत्सव मनाया।

बता दें कि विगत में ऐसे मौकों पर इन महिलाओं की संख्या एक हजार से भी अधिक हो जाती थी। परंतु कोविड -19 प्रतिबंधों के कारण इस बार यह संख्या सीमित रखी गई । यह लगातार आठवां वर्ष है, जब विधवाओं ने प्रतीकात्मक रूप से रोशनी के उत्सव में भाग लिया। यह कार्यक्रम सुलभ होप फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया जाता है। सुलभ आंदोलन के संस्थापक व समाज सुधारक बिंदेश्वर पाठक ने रोशनी के त्योहार के लिए यह अनूठा विचार पेश किया था। सुलभ होप फाउंडेशन की उपाध्यक्ष विनीता वर्मा कहती हैं कि सुलभ उन्हें नियमित आधार पर दैनिक जरूरतों को पूरा करने के अलावा चिकित्सा सुविधा और व्यावसायिक प्रशिक्षण भी प्रदान करता है, ताकि वे अपने जीवन के धुंधले पड़ाव से बाहर निकल सकें। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static