फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ पर आया CM अखिलेश का दिल, किया ‘TAX FREE’

punjabkesari.in Monday, Jan 18, 2016 - 04:17 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ को राज्य में मनोरंजन कर से मुक्त करने का फैसला किया है। हाल ही में रिलीज हुई इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म से नवाजा गया है। बाजीराव मस्तानी भारतीय ऐतिहासिक रोमांस फि़ल्म है जिसका निर्देशन और निर्माण संजय लीला भंसाली ने किया है। फि़ल्म मराठा साम्राज्य के पेशवा बाजीराव और उसकी दूसरी पत्नी मस्तानी के बारे में बताती है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने ये दोनों मुख्य किरदार निभाए हैं, प्रियंका चोपड़ा ने बाजीराव की पहली पत्नी का व तन्वी आज़मी ने बाजीराव की माँ का किरदार निभाया है। हालांकि ये पहला मामला नहीं है कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री द्वारा फिल्म को टैक्स फ्री घोषित किया गया हो इससे पहले भी वह कई फिल्मों को राज्य में टैक्स फ्री घोषित कर चुके हैं। जिसमें पीके, मर्दानी, मांझी द माउंटेनमैन, आदि कई फिल्में हैं।