पूर्व MLA भीम प्रसाद सोनकर के अंतिम संस्कार में उमड़ा जन सैलाब, पुत्र ने दी मुखाग्नि

punjabkesari.in Wednesday, Feb 24, 2021 - 07:10 PM (IST)

अम्बेडकरनगर: उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले के जहांगीरगंज विधान सभा से सपा के पूर्व विधायक भीम प्रसाद सोनकर का अंतिम संस्कार कम्हरिया घाट पर किया गया। अंतिम संस्कार के पूर्व गॉड ऑफ ऑनर दिया गया। सपाईयों प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, घण्टो इंतजार के बाद गॉड ऑफ ऑनर दिया गया तब जाकर चिता में आग लगाई। यह प्रशासन की घोर लापरवाही है। जिसकी सपाईयों ने कड़ी निन्दा की है। कार्यकर्ताओं ने कहा, लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान सपा के पूर्व मंत्री गोपीनाथ वर्मा, मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद एबाद समेत बड़ी संख्या में सपा नेता मौजूद रहे। वहीं विधायक के परिजनों को सवातंना देने के लिए सपा,बसपा, भाजपा के बड़े नेताओं की भारी भीड़ी मौजूद रही।
PunjabKesari
बता दें  पूर्व सपा विधायक भीमप्रसाद सोनकर का मंगलवार को आजमगढ़ जिला अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे पिछले दिनों से घातक बीमारी से पीड़ित थे। भीम प्रसाद सोनकर (65) वर्ष 1996 व 2012 में समाजवादी पार्टी से विधायक चुने गए थे। वे वर्ष 2001 में बसपा प्रमुख मायावती से मामूली मतों के अंतर से पराजित हुए थे। अत्यंत सरल स्वभाव के भीम प्रसाद सोनकर सभी वर्ग के लोगों में खासे लोकप्रिय थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static