दबंगों ने छेड़छाड़ के बाद नाबालिग का हाथ पैर बांधकर छोड़ा, वीडियो वायरल

punjabkesari.in Wednesday, Sep 14, 2022 - 02:07 PM (IST)

महराजगंज: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार महिला सुरक्षा के लिए भले ही महिला हेल्पलाइन, महिला डेस्क, महिला थाने की नियुक्ति की है, उसके बावजूद भी प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं नजर आ रही है। ऐसा ही ताजा मामला महराजगंज से सामने आया है जहां पर एक नाबालिग के साथ दबंगों ने छेड़छाड़ किया।  नाबालिग ने जब इसका विरोध किया तो दबंगों ने उसके साथ मारपीट की। जब इससे भी दबंगों का मन नहीं भरा तो उन्होंने नाबालिग के हाथ पैर बाधकर उसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वयाल के बाद हरकत में आई पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।



पीड़िता आरोपियों के खिलाफ पहले भी कर चुकी है शिकायत
जानकारी के मुताबिक मामला घुघली क्षेत्र के पकड़ी विशुनपुर का है जहां पर एक नाबालिक लड़की ने घुघली पुलिस से कुछ दिन पहले शिकायत दर्ज कराया था कि उसके घर पर कुछ लोगों द्वारा ईंट पत्थर फेंका जा रहा। पीड़िता का आरोप है कि मामले को पुलिस ने गंभीरता से नही लिया। उन्होंने कहा मामले पुलिस आरोपियों पर समय से कार्रवाई करती तो दबंग इस तरह की हरकत नहीं करते।



बोली पुलिस-सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को भेजा गया जेल
वहीं इस मामले में सीओ सदर अजय सिंह ने बताया कि घुघली क्षेत्र में एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें नाबालिक लड़की को रस्सी से बांधकर पिटाई की गई और उससे छेड़छाड़ किया गया। उन्होंने बताया कि इस लड़की से मारपीट व घर पे ईंट पत्थर फेंकने के मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपियों ने लड़की के साथ मारपीट की और छेड़छाड़ किया है। अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। 

Content Writer

Ramkesh