लड़की को 6 बच्चों के पिता से हुआ प्यार,  प्रेमी के घर पहुंची साथ रहने की जिद पर अड़ी

punjabkesari.in Friday, Dec 23, 2022 - 10:24 PM (IST)

बदायूः एक बार फिर उत्तर प्रदेश में अजब प्रेम की गजब कहानी का मामला सामने आया है। जिसकी खूब चर्चाएं हो रही हैं। मामला प्रदेश के बदायं जिले का है। यहां युवती को एक-दो नहीं बल्कि छह बच्चों के पिता से प्यार हो गया। मामले की जानकारी पुलिस को हुई तो आरोपी युवक को थाने ले आई।

थाना कुंवरगांव क्षेत्र के गांव निवासी छह बच्चों के पिता बैल्डिंग मिस्त्री ने एक लड़की को प्रेमजाल में फंसा लिया। उसका लड़की के घर आना-जाना हो गया था। उसने लड़की के साथ कोर्ट मैरिज के कागज भी बनवा लिए। मंगलवार को लड़की कोर्ट मैरिज के कागज लेकर बैल्डिंग मिस्त्री के घर पहुंच गई तो वहां हंगामा हो गया। बैल्डिंग मिस्त्री की पत्नी आग बबूला हो गई। उसने लड़की को घर से भगा दिया।

इसके बाद लड़की थाना कुंवरगांव पहुंची और वहां भी बैल्डिंग मिस्त्री के साथ रहने की जिद करती रही। पुलिस बैल्डिंग मिस्त्री को पकड़ थाने लाई और लड़की के परिजनों को सूचना दी। देर शाम तक थाने पर दोनों पक्षों में बहस होती रही। पुलिस ने प्रेम प्रसंग की बजाय लड़की के घर से नाराज होकर चले जाने की कहानी रचने की बात लड़की के परिजनों से कही।

Content Writer

Ajay kumar