दुष्कर्म मामले में न्याय न मिलने पर भड़की युवती; बीच सड़क पर उतार दिए कपड़े...बेशर्म लोग बनाते रहे वीडियो

punjabkesari.in Monday, Aug 26, 2024 - 12:48 PM (IST)

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक दुष्कर्म पीड़िता ने न्याय न मिलने पर बीच सड़क पर खुद ही कपड़े उतारने शुरू कर दिए। युवती को ऐसा करते हुए देख निर्लज्ज लोग उसका वीडियो बनाने लगे। उन्होंने उसका शरीर धकने की कोशिश भी नहीं की। यह सब देखकर दो लड़कियों पीड़िता को पास में ही एक क्लीनिक में ले गई और उसे कपड़े पहनाए। जानकारी होने पर न्यू आगरा के दयालबाग चौकी की पुलिस वहां पहुंची और छात्रा को काउंसलिंग के लिए मानसिक चिकित्सालय भेजा।

न्याय के लिए थाने के चक्कर काट रही थी युवती
यह पूरा मामला न्यू आगरा क्षेत्र का है। यहां पर घटना रविवार दोपहर दो बजे की है, कंधे पर दो बैग टांगे एक युवती दयालबाग पुलिस चौकी पर आई। पुलिस से अपने साथ गलत होने की शिकायत की। पुलिस ने बात की तो उसकी शिकायत पर सिकंदरा में मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने उसे सिकंदरा जाकर जानकारी करने को कहा। युवती तीन दिन चक्कर काटती रही और अपने केस का बारे में पूछती रही। पुलिस युवती को जांच कर कार्रवाई का आश्वासन देती थी।

न्याय न मिलने से भड़की युवती
तीन दिन चक्कर काटने के बाद जब युवती को न्याय नहीं मिला तो युवती ने अचानक सड़क पर बैग फेंक हंगामा करना शुरू कर दिया। अपने कपड़े उतार कर फेंकने लगी। राह चलते लोग युवती का वीडियो बनाने लगे। वहां क्लीनिक चलाने वाले एक चिकित्सक ने देखा तो अपने जानकार महफूज संस्था के कोऑर्डिनेटर नरेश पारस को जानकारी दी। अपने क्लीनिक की महिला कर्मियों की मदद से युवती को अंदर ले जाकर कपड़े पहनवाए। सूचना पर पुलिस पहुंची ने उसे मानसिक स्वास्थ्य संस्थान में भर्ती कराया। परिजन को सूचना दी गई है।

लखनऊ की रहने वाली है युवती
बता दें कि युवती लखनऊ की रहने वाली है। वह डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के एक कैंपस से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही है। 11 अगस्त को थाना सिकंदरा पर शिकायत कर पीड़िता ने कहा कि सीनियर रहे शिवांश ने कार में बैठाने के बाद दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। शिवांश आईआईटी जम्मू का छात्र है। एमटेक कर रहा है। पुलिस विवेचना कर रही है। 3 दिन से युवती दयालबाग पुलिस चाैकी के चक्कर काट रही थी। अपने केस के बारे में पूछती थी। पुलिस जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दे रही थी। रविवार को 10 बजे भी वह चाैकी पर गई। कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। बाद में उसने मऊ रोड पर जाकर बीच सड़क में कपड़े उतारने शुरू कर दिए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static