यूक्रेन में MBBS कर रही छात्रा चला रही थी प्रधानी, भारत आने पर अब होगी कार्रवाई

punjabkesari.in Thursday, Mar 03, 2022 - 05:14 PM (IST)

हरदोई: यूक्रेन और रुस हमले के बाद उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। दरअसल,हरदोई विकास खण्ड सांडी के ग्राम तेरा पुरसौली की प्रधान वैशाली यादव यूक्रेन में रह कर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं। वहीं जब इसकी जनकारी विभाग को हुई तो हड़कंप मच गया। प्रशासन का आरोप है कि बिना सूचना के ग्राम प्रधान द्वारा लंबे समय के लिए विदेश जाने से यहां सरकारी कार्य प्रभावित हुए, जिस कारण पंचायती राज अधिनियम का उल्लंघन हुआ।  ग्राम प्रधान की अनुपस्थिति में सरकारी धन का फर्जी तरीके से आहरण किया गया है। इस मामले की जांच कर उन पर कार्रवाई की जाएगी।

PunjabKesari

बता दें कि लगभग एक हफ्ते से ज्यादा से रूस और यूक्रेन के बीच जंग छिड़ी है। इस मामले में भारत सरकार ने यूक्रेन में रह रहे लोगों को वापस भारत ला रही है। वहीं  यूक्रेन में फंसी वैशाली यादव ने एक वीडियो जारी कर भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई थी। वहीं जब मामला सुर्खियों में आया तो आनन- फानन में जिलाधिकारी ने मामले में पंचायती राज अधिकारी को जांच के आदेश दिए है। उन्होंने बताया कि मामले की रिपोर्ट तलब की गई है। उन्हें भारत लाने का प्रयास किया जा रहा है। उनके बाद उन विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

वहीं छात्रा के पिता महेंद्र यादव ने बताया उनकी बेटी वैशाली यादव ग्राम सभा की प्रधान हैं। ग्राम सभा की पहली मीटिंग अटेंड की थी उसके बाद पढ़ाई करने के लिए यूक्रेन चली गई। उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधान को साल में दो मीटिंग में शामिल होने आवश्यक होता है। महेंद्र यादव के अनुसार उनकी बेटी वापस आने के बाद में दूसरी मीटिंग में शामिल होंगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static