10 रु लाने वाली बच्ची को अपनी जेब से पैसे मिलाकर खिलाया बर्गर, अब कंपनी ने किया !

punjabkesari.in Friday, Oct 21, 2022 - 05:25 PM (IST)

नोएडा: आज भी इस दुनिया कुछ ऐसे लोग है जो कि अपने अच्छे कामों के चलते लोगों के दिल दिमाग में में जगह बना लेते है। इस तरह की खबरें कभी-कभी सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाती है। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक  बच्ची  बर्गर खाने के लिए बर्गर किंग के आउटलेट में चली गई, जबकि बच्ची के मात्र 10 रुपए थे। बर्गर लेने के लिए उसे 80 रुपए की जरूरत थी। बच्ची काउंटर पर काम करने वाले से बर्गर मांगने लगी। काम करने वाले ने बच्ची के हाथ में मात्र 10 रुपए का नोट देखा उसके बाद भी उसने बर्गर देने से मना नहीं किया। उसने अपनी जेब से 80 रुपए मिला कर बर्गर दे दिया।



घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पोस्ट वायरल होने के बाद बर्गर किंग ने भी धीरज कुमार को सम्मानित किया है। कंपनी ने धीरज को एक बुक और गिफ्ट दिया है। इसके बारे में कंपनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जानकारी शेयर की है।



जानकारी के मुताबिक घटना नोएडा  बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन पर बर्गर किंग का आउटलेट है। काउंटर पर काम करने वाले धीरज ने अपनी जेब से पैसे मिलाकर बर्गर खिलाया। आदित्य कुमार नाम के एक ट्विटर यूजर घटना का वीडियो शेयर कर दी।  साथ ही एक फोटो भी पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि हाथ में दस रुपए लेकिन बर्गर खाने के लिए चाहिए थे 90 रुपए लेकिन काउंटर के पीछे बैठे व्यक्ति ने मना नहीं किया। खुद से 80 रुपए मिलाकर बच्ची को बर्गर दे दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।  लोगों को शख्स की दरियादिली खासी पसंद आ रही है। लोग सोशल मीडिया पर लिख रहे है कि आज  भी ऐसे इंसानों की वजह से इंसानियत जिंदा है।

Content Writer

Ramkesh