सहेली से अवैध संबंध बनाने की जिद पर अड़ी रही प्रेमिका, नहीं माना प्रेमी तो काट दिया गुप्तांग

punjabkesari.in Tuesday, Sep 26, 2023 - 03:40 PM (IST)

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां पर बीती रात एक शादीशुदा प्रेमी का प्रेमिका ने गुप्तांग को काट दिया।  किसी तरह से खून से लहूलुहान प्रेमी घर पहुंचा। उसके बाद आप बीती पत्नी को बताया। मामले की जानकारी डायल 112 को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरों ने हैलेट अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया। 



जानकारी के मुताबिक मामला कानपुर जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र स्थित रौतापुरकला गांव का है। जहां पर एक युवक के गांव की ही एक महिला से प्रेम अवैध संबंध थे। महिला की शादी शुदा थी लेकिन पति से विवाद होने के बाद अलग रह रही थी। बीती रविवार आधी रात को युवक प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पहुंचा था। इस दौरान प्रेमिका ने अपनी सहेली को भी घर बुला लिया था, जिसकी जानकारी महिला के प्रेमी को नहीं थी। युवक ने बताया कि प्रेमिका की सहेली जबरन अवैध संबंध का दबाव बनाने लगी। जब उसकी इस हरकत का विरोध किया, तो उसने युवक का गुप्तांग काट लिया।

पीड़ित ने बताया घटना के बाद किसी तरीके से अपने घर पहुंचा। आप बीती पत्नी को बताई। उसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी। कानपुर देहात पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है और केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। फिलहाल घटना के बाद से इलाके में लोग तरह- तरह की चर्चा कर रहे हैं।

Content Writer

Ramkesh