स्कूलाें में छुट्टी कर याेगी सरकार ने आयाेजित की किसान कर्ज माफ़ी कार्यक्रम

punjabkesari.in Saturday, Sep 09, 2017 - 02:40 PM (IST)

अमरोहाः उत्तर प्रदेश के अमरोहा में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर और भाजपा सांसद कंवर सिंह तंवर ने किसानों की कर्ज माफ़ी योजना के तहत प्रमाण पत्र बांटे। इस कार्यक्रम की सबसे खास बात ये रही कि प्रशासन ने आस-पास के स्कूलों में एक दिन की छुट्टी कर दी। जिसके बारे में पूछने पर आेमप्रकाश ने प्रशासन की कमी छिपाते हुए पिछली सपा सरकार पर हमला बोल दिया।

दरअसल जिले के राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में कर्ज माफ़ी योजना के तहत प्रमाण पत्र वितरण करने का कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमें दोनों नेताआें ने 5 हजार किसानों को कर्ज माफ़ी योजना के के तहत प्रमाण पत्र वितरित किये। कर्ज मुक्त प्रमाण पत्र मिलते ही किसानों के चेहरे खिल उठे।

सपा सरकार पर बाेला हमला
मंत्री ओमप्रकाश राजभर से जब बच्चाें की छुट्टी के बारे में सवाल किया गया ताे उन्हाेंने प्रशासन की कमी छिपाते हुए पिछली सपा सरकार पर हमला बोल दिया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार बेवजह छुट्टी कर देती थी और बच्चों को ये भी नहीं पता होता था की आखिर आज छुट्टी क्यों है? हालांकि बाद में उन्हाेंने कहा कि विद्यालय में कार्यक्रम देश, जवान और किसानों के हित में हैं।