सरकार जनता का भरोसा खो चुकी...  निर्दोशों का उत्पीड़न कर रही है: अखिलेश यादव

punjabkesari.in Wednesday, May 21, 2025 - 07:35 PM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है और अपराध नियंत्रण के भाजपा सरकार के सभी दावे झूठे साबित हो रहे हैं। श्री यादव ने बुधवार को एक बयान में कहा कि कानून व्यवस्था और अपराध को लेकर भाजपा सरकार का जीरो टॉलरेंस का दावा जीरो हो चुका है। महिलाओं के साथ हत्या, लूट, बलात्कार की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। भाजपा सरकार की नाकामी से महिला अपराध में यूपी नंबर वन बन गया है।

 उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश में कोई भी सुरक्षित नहीं है। गरीबों के साथ अन्याय, अत्याचार की घटनाएं भी लगातार बढ़ती जा रही है। किसी को न्याय नहीं मिल रहा है। धरातल पर कोई कार्य नहीं हो रहा है। सरकार के पास आश्वासन के अलावा कुछ नहीं। झूठ, लूट और भ्रष्टाचार भाजपा सरकार की पहचान बन चुकी है।

भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है। पुलिस हिरासत में सबसे ज्यादा मौतें भाजपा सरकार में हो रही है। भाजपा सरकार जनता का भरोसा खो चुकी है। जनहित में काम करने के बजाय भाजपा सरकार निर्दोशों का उत्पीड़न कर रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static