दहेज के लालच ने भुलाई इंसानियत, बुलेट ना मिलने पर विवाहिता का मुंडावाया सिर
punjabkesari.in Thursday, Nov 22, 2018 - 02:41 PM (IST)
हाथरसः आज के दौर में कई लोग दहेज के इतने लालची हो गए हैं कि वह इंसानियत को ही भूल चुके हैं। इसी प्रकार का ताजा मामला हाथरस में देखने को मिला है। जहां दहेज में बुलेट ना मिलने पर एक गर्भवती महिला के ससुरालवालों ने उसका सिर मुंडवा दिया। इतना ही नहीं इसके बाद उसे उसके घर में छोड़ आए।
घटना थाना सादाबाद इलाके के गांव कुरसंडा की है। यहां की रहने वाली पीड़ित महिला की शादी 4 वर्ष पहले अलीगढ जिले के कासिमपुर पॉवर हाउस निवासी मुनेस के साथ हुई थी। विवाहिता के परिजनों का आरोप है कि तभी से बेटी के ससुरालियों द्वारा उसका उत्पीड़न किया जा रहा था। दहेज में बुलेट की मांग की जा रही थी। बुलेट न देने पर बेटी के ससुरालीजनों ने उसके सिर के बाल मुड़वा दिए और उसके पिटाई कर उसे मायके छोड़ गए।
पीड़िता के परिजनों ने ससुरालियों पर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। इस बारे में डीएसपी का कहना है कि मामले की तहरीर आ गई है। इसकी जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा, उसपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।