सुहागरात के सपने संजो रहा था दूल्हा, नाटी दुल्हन ने अरमानों पर फेरा पानी, फेसबुक पर छलका युवक का दर्द; कहा- वो मेरे साथ...

punjabkesari.in Thursday, Jun 26, 2025 - 07:24 PM (IST)

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दूल्हे ने दुल्हन के नाटी होने की वजह से शादी से पहले ही आत्महत्या कर ली। लड़के ने मरने से पहले फेसबुक पर लिखा था कि उसे लड़की पसंद नहीं है। घरवाले जबरन उसकी शादी करवा रहे हैं। 

जानिए पूरा मामला 
यह सनसनीखेज मामला जिले के दन्नाहार थाना क्षेत्र के महटौली गांव से सामने आया है। यहां के निवासी विक्रम राठौर की शादी कटरा समान निवासी लड़की से तय की गई थी। विक्रम को लड़की की कम हाइट से परेशानी थी। जिसके चलते उसने शादी से इंकार कर दिया। मगर, लड़की पक्ष लगातार उस पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। बुधवार को भी लड़की पक्ष के लोग पड़ोसी गांव डांडेहार के कुछ लोगों के साथ विक्रम के घर पहुंचे। सभी उस पर जबरन शादी का दबाव डालने लगे।  

फेसबुक पर छलका युवक का दर्द
इस हरकत से परेशान होकर विक्रम खेत पर चला गया। वहां उसने अपने मोबाइल पर एक सुसाइड नोट लिखा। फिर उसे फेसबुक पर पोस्ट कर करीब 10 मिनट बाद फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। सोशल मीडिया पर शेयर किए पोस्ट में लिखा था कि हमें उनकी लड़की पसंद नहीं है। फिर भी ये लोग शादी का दबाव बना रहे हैं। इससे परेशान होकर मैं सुसाइड कर रहा हूं। मेरी मौत के जिम्मेदार समान कटरा से आए 8-10 लोग हैं। वह धमकी देते हुए कह रहे हैं कि शादी तो हम करके ही जाएंगे। 

मामले की जांच में जुटी पुलिस 
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विक्रम के पिता दिनेश और भाई अनुभव का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता का कहना है कि उन्होंने अपने बेटे की शादी दूसरी जगह तय कर दी थी और कटरा समान के लोग जबरन शादी करने का दबाव बना रहे थे। इसी से परेशान होकर उनके बेटे ने सुसाइड किया है। पूरा मामला जानने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static