UP में महाधोखा! विदाई से पहले खुला दूल्हे का ऐसा राज, सच्चाई जानकर पैरों तले खिसक जाएगी जमीन, शादी में पहुंचे किन्नर अपने साथ ले गए....

punjabkesari.in Monday, Feb 16, 2026 - 02:39 PM (IST)

Barabanki News : बाराबंकी जिले में कोठी थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी की खुशियां उस वक्त मातम और सन्नाटे में बदल गईं जब विदाई की तैयारी के बीच दूल्हे के 'किन्नर' होने का सनसनीखेज खुलासा हो गया। सात फेरे और विवाह की सभी रस्में पूरी हो चुकी थीं लेकिन विदाई से ठीक पहले पहुंचे किन्नरों ने ऐसी सच्चाई सामने रखी कि हर कोई दंग रह गया। चार बहनों में दूसरे नंबर की बेटी के भविष्य के साथ हुए इस धोखे के बाद बाराती चुपके से खिसक गए और बारात को बिना दुल्हन के ही बैरंग लौटना पड़ा।

दूल्हा पक्ष ने किन्नरों को चुपचाप थमाए 23 हजार 
लड़की के फूफा ने बताया कि 13 फरवरी को रामसनेहीघाट क्षेत्र से बारात आई थी। शनिवार सुबह जब किन्नर 'नेग' लेने पहुंचे तो दूल्हे को देखते ही उन्होंने उसे पहचान लिया। शक तब गहराया जब दूल्हा पक्ष ने किन्नरों को सामान्य 11सौ या 21सौ रुपये के बजाय चुपचाप 23 हजार रुपये थमा दिए। किन्नरों ने दूल्हे को अकेले में ले जाकर जांच की और बाहर आकर कहा कि बेटा तुम्हारे भाग तो जग गए लेकिन लड़की के भाग फूट गए। इस वाक्य ने लड़की पक्ष के मन में शंका पैदा कर दी। जब दूल्हे से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने खुद के किन्नर होने की बात स्वीकार कर ली।

यह भी पढ़ें : UP में रिश्तों की मर्यादा तार-तार! सगे भतीजे पर दिल हार गई भाभी, दो बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, मां के लिए फूट-फूट कर रो रहे मासूम

दबे पांव भागे बाराती 
दूल्हे का राज खुलते ही शादी में हड़कंप मच गया। खुद को फंसता देख दूल्हे के साथी और अधिकांश बाराती चुपके से मौके से फरार हो गए। वहां केवल दो-तीन महिलाएं ही बची रहीं। लड़की के चचेरे भाई के अनुसार छह महीने पहले रिश्ता तय हुआ था और किसी को भी इस सच्चाई की भनक नहीं थी। हालांकि लड़की पक्ष ने मानवीयता दिखाते हुए कोई बड़ा विवाद नहीं किया। उन्होंने दूल्हा पक्ष से शादी में हुए खर्च की मांग की और बाद में शेष बचे लोगों को जलपान कराकर वापस भेज दिया।

घटना के अगले दिन रविवार को जब पंजाब केसरी की टीम रामसनेहीघाट क्षेत्र स्थित दूल्हे के घर पहुंची तो वहां का नजारा हैरान करने वाला था। घर पर शादी की सजावट तो थी लेकिन घर पूरी तरह खाली था। पड़ोस की एक महिला ने बताया कि परिवार का कोई भी सदस्य घर पर मौजूद नहीं है। पोल खुलने के डर से दूल्हे का पूरा परिवार घर से कहीं चला गया है। फिलहाल इस अनोखे और धोखे से भरे विवाह की चर्चा समूचे जनपद में जोरों पर है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Purnima Singh

Related News

static