तेज रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वाक कर रहे 4 लोगों को पिकअप ने मारी टक्कर, 2 की मौके पर मौत; एक की हालत गंभीर

punjabkesari.in Saturday, Oct 26, 2024 - 03:28 PM (IST)

Maharajganj News, (मार्तण्ड गुप्ता): जनपद महराजगंज में शनिवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल-कप्तानगंज मार्ग पर हुआ।
PunjabKesari
जानकारी के मुताबिक आज सुबह लगभग 5 बजे एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सड़क किनारे टहल रहे 4 दोस्तों को टक्कर मार दी। इस हादसे में श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के धरमौली निवासी ब्यासमुनि और मधुबन मौर्या की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीसरा व्यक्ति करनकांत दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
PunjabKesari
सीओ आभा सिंह ने बताया कि पिकअप वाहन चालक मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है। इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mamta Yadav

Related News

static