योगी पर बरसे अखिलेश, कहा- गर्मी निकालने वालों की गर्मी निकल गई

punjabkesari.in Saturday, Mar 05, 2022 - 01:41 PM (IST)

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा भाजपा सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था। लेकिन किसी किसान की आय दोगुनी नहीं हुई। अखिलेश ने कहा जो गर्मी निकालने की बात करते थे उनकी गर्मी निकल गई है। 

उन्होंने कहा किसान, मजदूर, युवा भाजपा से परेशान है। महंगाई चरम पर है। इस बार जनता ने समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का फैसला कर लिया है। उन्होंने सीएम योगी पर तंज करते हुए कहा जो गर्मी निकालने की बात करते थे आज उन लोगों की भाषा बदल गई है। अखिलेश ने कहा भाजपा सरकार सब कुछ बेच रही है फिर रोजगार कहां से मिलेगा। उन्होंने कहा किसानों के विकास के बात कर रही है जबकि खाद चारी मामले में भाजपा ने काई भी कार्रवाई नहीं की है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के सफाया का मन जनता ने बना लिया है। उन्होंने कहा कि जो युवाओं की गर्मी निकलने की बात कर रहे है 10 मार्च को नतीजे आते ही शांत हो जाएगे। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा आजमगढ़ की सभी सीटों पर साइकिल जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनते ही युवाओं को नौकरी दी जाएगी। 
 

Content Writer

Ramkesh