हैवानियतः अवैध संबंध के शक में हैवान बना पति, पत्नी की काटी नाक

punjabkesari.in Monday, Aug 13, 2018 - 01:44 PM (IST)

शाहजहांपुरः यूपी के शाहजहांपुर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां अवैध संबंधों के शक के चलते एक वहशी पति ने अपनी पत्नी की नाक काट दी। गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

मामला थाना कांट क्षेत्र के पलहोरा गांव का है। यहां के रहने वाला अर्जुन अपनी पत्नी पर किसी दूसरे मर्द के साथ अवैध संबंध होने का शक करता था। आज पति ने अपनी पत्नी को किसी के मोटरसाइकिल पर बैठे हुए देखा। इसी बात से नाराज अर्जुन ने अपनी पत्नी की मुंह से नाक काट दी और मौके से फरार हो गया।

महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि अर्जुन इस महिला को बिहार से शादी करके लाया था। जिसके बाद वह अपनी पत्नी पूजा पर दूसरे युवक के साथ प्रेम प्रसंग होने का शक करता था।

इस पूरे मामले में पत्नी अपने पति पर नाक काटने का आरोप लगा रही है तो वहीं आरोपी पति उसके प्रेमी पर नाक काटने का आरोप लगा रहा है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल जिला अस्पताल में महिला का इलाज किया जा रहा है। 
 

Ruby