खेत में पत्नी और प्रेमी को आपतिजनक हालत में देखा; फिर पति ने करा दी दोनों की शादी

punjabkesari.in Saturday, Jun 21, 2025 - 12:54 PM (IST)

गाजीपुर: यूपी के गाजीपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक पति ने अपनी पत्नी की शादी अपने प्रेमी के साथ करा दी। दरअसल, एक विवाहिता और उसके प्रेमी को परिवार और गांव के लोगों ने आपतिजनक हालत में देख लिया और दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। पकड़े जाने पर वह दोनों एक दूसरे के साथ शादी करने की जिद पर अड़े रहे, जिसके बाद पति ने दोनों की शादी करा दी। 

दोनों के बीच बढ़ने लगी नजदीकियां 
बता दें कि ये पूरा मामला करंडा थाना क्षेत्र के जमुआव गांव का है। यहां के रहने वाले रोहित की शादी 2023 में हुई। शादी के बाद वह अपनी पत्नी को लेकर नोएडा चला गया। वहां पर वह किसी कंपनी में काम करने लगा। उसके साथ पिंटू नाम का युवक भी काम करता था। दोनों में दोस्ती हो गई। इस दौरान पिंटू रोहित के घर आने जाने लगा रहता। इसी बीच रोहित की पत्नी और पिंटू के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी। उनका ये रिश्ता जल्द ही प्यार में बदल गया। 

पकड़े जाने पर पति को दी जान से मारने की धमकी
रोहित ने बताया कि दोनों के बीच अवैध संबंध है। उसने अपनी पत्नी और प्रेमी को नोएडा में भी रंगे हाथ पकड़ लिया था, लेकिन तब दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी दे दी। जिस वजह से वह चुप रहा। लेकिन, कुछ दिन पहले वो अपनी पत्नी के साथ गांव आया तो पीछे-पीछे पिंटू भी आ गया। दोनों पास के एक खेत में गए। गांव वालों ने उन्हें जाते हुए देख लिए और परिवार के लोग भी पहुंच गए। उन्होंने दोनों को आपतिजनक हालत में पकड़ लिया। इसके बाद गांव वाले और परिवार के लोगों ने दोनों को काली मंदिर में बांध दिया। इस दौरान रोहित की पत्नी बार-बार पिंटू के साथ रहने की बात दोहरा रही थी। प्रेमी भी उसी से शादी करने की जिद पर अड़ा रहा। रोहित का कहना है कि पत्नी और प्रेमी ने कई बार उसे मारने की कोशिश भी की। जिसे देखते हुए उन्होंने रीति रिवाज के साथ उन दोनों की शादी करा दी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static