पूर्वांचल में सपा की बढ़ रही लोकप्रियता से डरी योगी सरकार, क्रांतिकारी रथ यात्रा को रोकना है इसका प्रमाण: जूही सिंह

punjabkesari.in Monday, Nov 15, 2021 - 12:36 PM (IST)

सिद्धार्थनगर: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारी में सभी राजनीतिक पार्टियां जुटी है  चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी भी क्रांतिकारी यात्रा निकाल जनता को अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रही है। समाजवादी पार्टी की महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने क्रांति रथ यात्रा रोके पर योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा  है। उन्होंने कहा योगी सरकार पूर्वांचल में सपा की लोकप्रियता से डरी हुई है जिससे क्रांति रथ यात्रा को रोक रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी द्वारा चलाई गई  महत्वाकांक्षी योजनाओं को रोक कर जनता के साथ विश्वासघात किया है।  विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को जवाब देगी।

PunjabKesari

उन्होंने प्रदेश में लॉ लॉडर पूरी तरह से फेल हो चुका है  प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। ओवैसी के अखिलेश को अंगूठा छाप वाले बयान पर उन्होंने कहा ये तो सब भी जानते है कि अखिलेश  इंजीनियरिंग के छात्र रहे है। ऐसे बेतुके बयान का कोई मतलब नहीं है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static