परिजन कर रहे थे अंतिम संस्कार की तैयारी, तभी जिंदा हो गई मृत युवती

punjabkesari.in Friday, Feb 15, 2019 - 02:03 PM (IST)

आगरा: आगरा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शहर के निजी अस्पताल में जिस युवती को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया वो कुछ देर बाद ही जिंदा हो गई। उसकी सांसें चलता देखकर परिजन दंग रह गए। बाद में युवती को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार थाना मंसुखपुरा के गांव शाहपुर खालसा निवासी विमलेश 18 वर्षीय पुत्री प्रताप सिंह इंटर पास है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि विमलेश 4 भाइयों में अकेली बहन है। बुधवार सुबह 10 बजे विमलेश का अपनी भाभी रिंकी पत्नी सोनू सिंह से कहासुनी हो गई थी। नाराज होकर विमलेश अपने कमरे में चली गई। कमरे का गेट अंदर से बंद कर लिया।

कुछ देर बाद भाभी कमरे की तरफ आई। कमरा अंदर से बंद होने पर उन्हें शक हो गया। शोर मचाने पर अन्य परिजन आ गए। परिजनों ने किसी तरह गेट खोला। कमरे में विमलेश फांसी पर लटकी हुई थी जिसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था और जब परिजन उसका अंतिम संस्कार की तैयारियां कर रहे थे तभी उसकी सांसें चल पड़ीं।

Anil Kapoor