Ayodhya में धूमधाम से मनाई जाएगी रामलला के अस्थाई मंदिर की आखिरी Holi, तैयारियों में जुटे श्रद्धालु

punjabkesari.in Tuesday, Mar 07, 2023 - 01:24 PM (IST)

अयोध्या (संजीव आजाद): उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अयोध्या (Ayodhya) में भगवान रामलला के मंदिर का निर्माण कार्य तीव्र गति से चल रहा है और भगवान रामलला के दिव्य भव्य मंदिर में जनवरी 2024 में विराजमान होने की तिथि निश्चित की गई है। इसलिए इस बार भगवान राम लला की होली को बहुत ही उत्साह से मनाया जाएगा, क्योंकि इस बार की होली अस्थाई मंदिर में अंतिम होली है। यह होली यादगार रहे इसलिए इसे बहुत ही भव्य और दिव्य तरीके से मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः Holi 2023: ब्रज में होली की धूम, यहां एक-दो दिन नहीं बल्कि डेढ़-दो महीने तक मनाई जाती है होली

रामलला को लगाए जाएंगे विशेष प्रकार के भोग
मिली जानकारी के मुताबिक, इस बार की होली में भगवान रामलला को नए वस्त्र धारण कराए जाएंगे और भगवान रामलला को विशेष प्रकार के भोग लगाए जाएंगे। जिसमें गुजिया, कचौड़ी, पूड़ी, फल, मिष्ठान शामिल होंगे और इस बार होली में भगवान रामलला के मंदिर को बहुत ही भव्य तरीके से सजाया जाएगा क्योंकि अगले वर्ष भगवान रामलला अपने स्थाई दिव्य भव्य मंदिर में विराजमान हो जाएंगे। इस लिए होली मनाने के लिए तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है।

यह भी पढ़ेंः Farrukhabad: 2003 स्थानों पर आज होगा होलिका दहन, कल खूब उड़ाया जाएगा गुलाल...पुलिस ने सुरक्षा के किए पुख्ता इंतजाम

भव्य और दिव्य तरीके से मनाई जाएगी होली
मंदिर में होली को भव्य और दिव्य तरीके से मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं इस बार भगवान रामलला के मंदिर को सजाया जाएगा और भगवान राम लला को नए वस्त्र धारण कराए जाएंगे और साथ ही भगवान रामलला को विशेष प्रकार के भोग राग लगाए जाएंगे साथ ही जो भगवान रामलला को भोग लगाया जाएगा वह प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरण किया जाएगा यानी कि यह कहा जा सकता है कि इस बार अस्थाई मंदिर में भव्य और दिव्य तरीके से होली मनाने की कवायद शुरू हो गई है और अगले वर्ष जब भगवान राम लला अपने स्थाई मंदिर में विराजमान होंगे तो उसी पल को यादगार बनाने के लिए इस बार अस्थाई मंदिर में विशेष प्रकार की होली मनाई जाएगी।

Content Editor

Pooja Gill